Xiaomi Mi 11 Ultra
Table of Contents
Xiaomi का नया प्रीमियम फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11 Ultra smartphone भारत में लॉन्च हो चुका है। यह स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले के साथ एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन की मुख्य खूबियां है
Xiaomi Mi 11 Ultra Key Feature
- फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर
- 6.81 इंच की WQHD+ 120Hz अल्ट्रा स्मूथ एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले
- रियर कैमरा के साइड में 1.1 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले
- 8 जीबी/12जीबी की LPDDR5 रैम और 256जीबी/512जीबी की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज
- 67 Watt की वायरलेस टर्बो चार्जिंग
- IP68 सर्टिफाइड वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
- 50+48+48 Megapixel का सुपर ट्रिपल रियर कैमरा
- 20 मेगापिक्सल इन डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
तो आइए दोस्तों जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से:-
Display
दोस्तो Xiaomi Mi 11 Ultra में कंपनी ने 6.81 inch (17.29cm) की WQHD+ क्वाड कर्व्ड ऐमोलेड डॉट डिस्प्ले दी है जिसका रिजॉल्यूशन 3200×1440 है। इसकी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 480Hz दिया गया है। इसकी डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पिक्सल डेंसिटी 515 PPI है। इसकी डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.4% है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 1700 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया है। Mi 11 अल्ट्रा के डिस्प्ले को DisplayMate से A+ की रेटिंग मिली है।
फोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी है जो रियर कैमरा के हंप पर स्थित है। इसका आकार 1.1 इंच है, इसमें ओएलईडी तकनीक है, और इसमें 126×294 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन है। , कंपनी के अनुसार, ये वही डिस्प्ले यूनिट है जो Xiaomi Mi Band 5 में उपयोग की जाती है।
Processor
Xiaomi Mi 11 Ultra मोबाइल में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर दिया है जो की एक फ्लैगशिप पावरफुल परफॉर्मेंस देने वाला 5G प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड upto 2.8GHz की है। यह प्रोसेसर 5nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
RAM and Storage
इस फोन में कंपनी ने 8GB LPDDR5 रैम/256GB स्टोरेज, 12GB रैम/256GB स्टोरेज, 12GB रैम/512GB स्टोरेज UFS 3.1 का ऑप्शन दिया है।
Camera
Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्ट फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमे पहला 50 Megapixel का सेंसर है और दूसरा 48 Megapixel का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 48 Megapixel का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके बैक कैमरा में नाइट मोड 2.0+ अल्ट्रा नाइट फोटो पोट्रेट मोड, स्लो मोशन मोड जैसे एडवांस फीचर भी दिए गए हैं। इसके बैक कैमरा से 8K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
सेल्फी के लिए Xiaomi Mi 11 Ultra के फ्रंट में कंपनी ने 20 megapixel का इन डिस्प्ले AI सेल्फी कैमरा दिया है। इसके फ्रंट कैमरा में कम्पनी ने एआई फेस ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, फेस रिकॉग्निशन, सेल्फी नाइट मोड आदि फंक्शन दिए गए हैं।
Battery
Xiaomi Mi 11 Ultra में कंपनी ने 5000mAH की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है जो 67 वाट की वायर्ड और वायरलेस टर्बो चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Type-C 2.0 चार्जिंग पोर्ट का ऑप्शन दिया है। कंपनी का दावा है की 67 वॉट की चार्जिंग से इस स्मार्टफोन की बैटरी सिर्फ 36 मिनट में जीरो से सौ पर्सेंट चार्ज हो जाती है।
इस स्मार्टफोन के साथ 55 वाट का फास्ट चार्जर भी साथ में ही बॉक्स के अंदर ही मिल जाता है। यह स्मार्टफोन वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Connectivity
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम 5G सपोर्ट, डुअल बैंड वाईफाई 6/6e, वाईफाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.2, डुअल बैंड जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया है और साथ में Mi 11 Ultra में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर, एक्स-एक्सिस लीनियर हैप्टिक्स, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और इन-डिस्प्ले हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है।
इस फोन में Xiaomi ने लेटेस्ट एंड्रॉइड 11 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है।
सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा फास्ट फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का ऑप्शन दिया है।
Xiaomi के इस फोन को Ceramic Black, Ceramic Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Xiaomi Mi 11 Ultra Price in India
Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन Amazon और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। और इसके 12जीबी रैम 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 69,999 रखी गई है।
Full specification of Xiaomi Mi 11 Ultra
Display
Size | 6.81 inch (17.29 cm) |
Type | AMOLED, quad-curved display, 120Hz Refresh Rate, 480Hz Touch Sampling Rate, HDR+, Dolby Vision display, 1.07 billion colours |
Resolution | 1440×3200 pixel WQHD+ |
Aspect ratio | 20:9 |
Pixel Density | 515 PPI |
Screen to Body Ratio | 91.4% |
Peak Brightness | 1700 nits |
Protection | Corning Gorilla Glass Victus |
Sacondery Display
1.1 inch AMOLED Selfie Display (Near Rear Camera)
Processor
Chipset | Qualcomm Snapdragon 888 5G (5nm) |
CPU | 2.8GHz Octa core Processor |
GPU | Adreno 660 |
Operating system
Mi UI 12.5 based on Android 11
Memory
RAM | 8GB LPDDR5 RAM /12GB Storage |
Internal Memory | 256GB/512GB UFS 3.1 |
Card Slot | No |
Camera
Rear Camera | Triple Rear Camera 50 MP Primary sansor, f/2.0, 24mm(wide)Dual Pixel PDAF, Laser AutoFocus : 48 MP Second sansor, f/4.1,(120mm periscope telephoto lens), 5x Optical Zoom : 48 MP Third sansor, f/2.2, 128⁰ (ultrawide) |
Rear Camera features | Dual LED Flash, Night Mode 2.0+ Ultra Night Photos |
video recording | 8k@24fps, 4k@30/60fps, 1080p@30/60/120/240/960/1920fps, gyro-EIS, HDR10+ recording |
Front Camera | 20 MP, f/2.2, 27mm wide angle lens |
Front Camera features | Selfie Night Mode |
Video recording | 1080p@30/60fps, 720p@120fps |
Battery
Battery capacity | 5000mAh(Li-Po) |
Fast Charging | Yes, 67W, 100% in 36 minutes, Reverse Charging Supported, 67W Wireless Fast Charging & 10W Wireless Reverse Charging Also Supported, Quick Charge 4+ technology |
Connectivity
SIM Card | 5G+5G Dual SIM Dual Standby, Nano SIM Slot |
Wi-Fi | 2.4/5GHz, Dual band wi-fi 6, 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi Direct, Wi-Fi Hotspot |
GPS | Dual band GPS/AGPS/GLONASS/BDS |
Bluetooth | Bluetooth 5.2 |
NFC | Yes |
Infrared Port | Yes |
USB Type | Type-C 2.0, USB OTG |
3.5mm Audio jack | No |
Sensor
Fingerprint | Yes (Under Display Optical fingerprint sensor) |
Face Unlock | Yes |
Compass | Yes |
Proximity sensor | Yes |
Light sensor | Yes |
Accelerometer | Yes |
Gyroscope | Yes |
Dimensions
Size | Length : 164.3 mm, Depth : 8.4 mm, Width : 74.6 mm |
Weight | 234 g (8.25oz) |
Durability | IP68 Dust/Water resistant (upto 1.5m for 30 minutes) |
Colour | Ceramic Black, Ceramic White |
Read Also:-
Posted by:- the nitin tech.com