UP Kanya Sumangala Yojana Apply Online : बेटियों को मिलेंगे 15 हजार रुपये, कैसे करे आवेदन जाने पूरी प्रॉसेस

0
(0)

UP Kanya Sumangala Yojana Apply Online

kanya sumangala yojana online form 2021: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh) ने राज्य की सभी बेटियों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसे कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का नाम दिया गया है। जिसके तहत राज्य की सभी बेटियों (Daughters) को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) उत्तर प्रदेश राज्य (Uttar Pradesh State) में बालिकाओं के उत्थान के उद्देश्य से एक नई मौद्रिक लाभ योजना है। इस यूपी कन्या सुमंगला योजना (UP Kanya Sumangala Yojana) के तहत एक परिवार में दो बेटियों के माता-पिता या अभिभावकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है, इसका उद्देश्य सभी लड़कियों को आर्थिक रूप से शिक्षित करना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य राज्य की बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल और आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसलिए, जो भी यूपी की बेटियां हैं, वे स्वयं या उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana online apply)  भर सकते हैं।

kanya sumangala yojana kab lagu hua? | कन्या सुमंगला योजना कब लागू हुआ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 25 अक्टूबर 2021 को कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) के माध्यम से परिवार की बालिकाओं (Daughters) को शिक्षा के लिए 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना के तहत एक ही परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें (kanya sumangala yojana registration)

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana 2021 up) के तहत सभी लड़कियां लाभान्वित होती हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) इसके तहत अविवाहित लड़कियों को दी जाएगी और परिवार की केवल दो लड़कियों को ही इसका लाभ दिया जाएगा  उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (UP Kanya Sumangala Yojana) के लिए रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन प्रॉसेस, योग्यता जरुरी डॉक्यूमेंट्स आदि जैसे सभी डिटेल यहां नीचे दी गई हैं!

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2021 डिटेल्स | Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2021 details

योजना का नामउत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना
इस योजना की शुरुआत किसने कीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लक्ष्यछात्राओं को सशक्त बनाने के लिए
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन तिथिअभी आवेदन हो रहा है
आवेदन करने की अंतिम तिथिकोई अंतिम तिथि नहीं है
लाभार्थीराज्य की लड़कियां
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ | Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana benifit

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) के तहत विभिन्न किश्तों में 15000 रुपए तक की राशि दी जाती है, जिसकी डिटेल्स नीचे दी गई है। इस योजना (UP Kanya Sumangala Yojana) के तहत बालिका के माता-पिता के खाते में बालिका के जन्म पर 2000 और टीकाकरण के बाद 1000 की राशि दी जाती है। लड़की के एक साल की होने पर 1000 रुपये दिए जाते हैं और उसी तरह इंटरमीडिएट पास करने पर दस हजार प्रोत्साहन दिए जाते हैं, ग्रेजुएशन पास करने पर सहायता दी जाती है।

लड़की के जन्म होने पर₹ 2000
लड़की का टीकाकरण होने पर₹ 1000
लड़की के पहली क्लास में एडमिशन होने पर₹ 2000
लड़की के छठी क्लास में एडमिशन होने पर₹ 2000
लड़की के नौवीं क्लास में एडमिशन होने पर₹ 3000
स्नातक स्तर पर₹ 5000

ये भी पढ़ें: Atal Pension Yojana: सरकार देगी सालाना 60 हज़ार रुपए तक पेंशन जानें कैसे?

Benefits of UP Kanya Sumangala Yojana (उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ)

  • राज्य में लैंगिक अंतर को पाटना
  • लड़कियों में कुपोषण को कम करने के लिए।
  • उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर विशेषकर बालिका मृत्यु दर को कम करने के लिए !
  • इससे हर लड़की को आर्थिक मदद मिलेगी!
  • उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना!

Eligibility for Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana (उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यता)

  • लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) का लाभ एक परिवार में केवल दो बेटियां ही उठा सकती हैं।
  • परिवार की आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • खाता बालिका के जन्म के 6 महीने के भीतर खोला जा सकता है।
  • जिन परिवारों ने लड़कियों को गोद लिया है वे भी इस योजना के तहत पात्र होंगे।

How to apply for UP Kanya Sumangala Yojana (यूपी कन्या सुमंगला योजना के लिए कैसे करें एप्लाई)

kanya sumangala yojana registration: यदि आप उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) के लिए online application form भरना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए अनुसार application form भर सकते हैं:

स्टेप 1:  सबसे पहले उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (kanya sumangala yojana official website) https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं।

UP Kanya Sumangala Yojana website homepage

स्टेप 2: यहां होमपेज पर “नागरिक सेवा पोर्टल (यहां आवेदन करें)” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

new user registration e1641039061716 UP Kanya Sumangala Yojana apply here

स्टेप 3: क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां ऊपर “नया उपयोगकर्ता – खुद को पंजीकृत करें” का ऑप्शन है। यहां नीचे “I agreeपर टिक करके “continue जारी रखें” पर क्लिक करे।

new user registration

स्टेप 4: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यह पूछी गई सभी डिटेल्स जैसे आवेदक का नाम, आवेदक का मोबाइल नंबर, बालिका के साथ आवेदक का संबंध, आदि सही-सही भरें।

UP Kanya Sumangala Yojana Online__application form

उसके बाद नीचे पासवर्ड वाले स्थान पर पासवर्ड भरें और कन्फर्म पासवर्ड में वही पासवर्ड दुबारा से भरें।

इसके बाद “I am a resident of Uttar Pradesh”

Annual income of family is below Rs 3 lacs” पर टिक करें और captcha fill करके send sms otp पर क्लिक करें।

set password

स्टेप 5: इसके बाद आपके द्वारा डाले हुए मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा नीचे otp वाले ऑप्शन में otp फिल करें और फिर से captcha fill करके verify otp and ragister पर क्लिक करें। 

स्टेप 6: इसके बाद आपके भरे हुए मोबाइल नंबर पर आपकी रजिस्ट्रेशन डिटेल यानी आपकी login id का एक मेसेज आएगा।

स्टेप 7: इसके बाद दुबारा उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (kanya sumangala yojana official website) के homepage https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं। और यहां नीचे “पहले से पंजीकृत – यहां लॉगिन करें” ऑप्शन पर आए और यहां login id (जो आपके मोबाइल पर मैसेज में दी गई है) और पासवर्ड (जो आपने रजिस्ट्रेशन करवाते समय सेट किया है) भरकर login कर लें।

UP Kanya Sumangala Yojana login

स्टेप 8: इसके बाद आपके सामने कुछ और डिटेल्स भरने के लिए एक और फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको बालिका के माता की डीटेल्स और बैंक अकाउंट डिटेल्स भरने होंगे और साथ ही बैंक के पासबुक की pdf कॉपी भी अपलोड करनी पड़ेगी।

fill mother detail fill bank detail

ये सारे डिटेल्स भरने के बाद और पासबुक की कॉपी अपलोड करने के बाद आप एक बार सारी इनफार्मेशन को फिर से चेक कर लीजिए और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे।

 स्टेप 9: इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल का मैसेज आएगा और एक फार्म दिखाई देगा जिसमे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर होगा इस फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

इसके बाद आपका उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) का एप्लीकेशन प्रॉसेस पूरा हो जाएगा। और आपका उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

  तो दोस्तों ऊपर दी गई प्रॉसेस के द्वारा आप उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana) में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कर दीजिएगा ताकि और लोगों को भी इस बारे में जानकारी मिल सके।

धन्यवाद!

इसे भी जाने: Solar Rooftop Scheme: सरकारी सब्सिडी से लगवाएं अपने घर की छत पर सोलर पैनल, कैसे करें एप्लाई जानें पूरी प्रॉसेस

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे 5 Star रेटिंग दीजिए

0 / 5. 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

दोस्तों ऑर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे facebook, whatsapp आदि पर शेयर करें
Nitin Kumar
Nitin Kumar

 Mr. Nitin Kumar the nitin tech.com के Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी लेना और उसे लोगो के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *