What is BUMS Full Form? BUMS का Full Form क्या होता है? जानें BUMS के बारे में जरूरी बातें…

0
(0)

BUMS Full Form

दोस्तों क्या आपने कभी BUMS शब्द सुना है? या क्या आप जानते हैं की BUMS kya hai? BUMS की फुल फॉर्म (BUMS Full Form) क्या होती है?

नमस्कार दोस्तों the nitin tech.com पर आप सभी का स्वागत है। क्या आप भी इंटरनेट पर BUMS के बारे मे (BUMS Full Form) ढूंढ रहे है? यदि हाँ तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपको BUMS kya hota hai? BUMS ka Full Form kya hota hai? के बारे में डिटेल में बताने जा रहा हूँ। इस पोस्ट को पढ़कर आप BUMS kya hai? (BUMS Full Form) के बारे में जान सकेंगे।

BUMS kya hai? (BUMS Full Form)

तो दोस्तों आपको बता दें कि BUMS की Full Form Bachelor of Unani Medicine & Surgery (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) होता है। 

  • B – Bachelor
  • U – Unani
  • M – Medicine
  • S – Surgery

BUMS Full Form : Bachelor of Unani Medicine & Surgery 

BUMS Full Form in Hindi : बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी

BUMS Full Form

Bachelor of Unani Medicine & Surgery (BUMS) क्या होती है?

Bachelor of Unani Medicine & Surgery (B.U.M.S.) यूनानी चिकित्सा और सर्जरी के क्षेत्र में एक ग्रेजुएट लेवल की चिकित्सा डिग्री है। BUMS के डिग्री कोर्स की अवधि 5.5 साल की होती है जिसमें 4.5 साल की मुख्य पाठ्यक्रम की कक्षाएं और 1 साल की इंटर्नशिप प्रोग्राम शामिल है।

भारत में B.U.M.S शिक्षा और प्रशिक्षण को Central Council of Indian Medicine (CCIM) द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) विभाग के तहत एक वैधानिक निकाय है।

यह एक प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति है जिसे दक्षिण-एशिया के साथ साथ मध्य-पूर्व एशियाई देशों द्वारा अपनाई गई थी। इस प्रणाली की खोज यूनान के महान चिकित्सक Hippocrates के द्वारा किया गया था इस कारण इसे Hikmat या यूनानी तिब्ब चिकित्सा के रूप में भी जाना जाता है।

शरीर में उत्पन्न रोग एवं विकारों के इलाज के लिए वैकल्पिक तौर पर इस चिकित्सा प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है, इस पद्धति में रोगों के इलाज की गहन क्षमता है। यूनानी चिकित्सा प्रकृति के संपूर्ण है, इस प्रणाली में इस्तेमाल किए जाने वाले दवा बीमारी का इलाज बिना किसी साइड इफेक्ट का करता है।

आज हमारे बीच इस्तेमाल होने वाले यह चिकित्सा प्रणाली 6000 वर्षों पुराणी है और लोग इसका वर्षो से अभ्यास करते आ रहे है।

भारत में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक के बाद यूनानी चौथी बड़ी चिकित्सा पद्धति है, यह भारत में 12 वीं शताब्दी में मुग़ल काल के दौरान आया। 

BUMS Courses के लिए Eligibility

इस कोर्स के लिए एप्लाई करने के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था, विद्यालय या विश्वविद्यालय से Physics, Chemistry एवं Biology सब्जेक्ट में 12वीं क्लास 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। ऐसे स्टूडेंट्स जो 12वीं कर रहे हैं, वे भी BUMS एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं। अगर किसी आवेदक ने उर्दू माध्यम से पढ़ाई की है उन्हें विशेष छुट भी दी जाती है। 

BUMS Course में Admission कैसे मिलेगा?

काफी स्टूडेंट्स ये जानने की कोशिश करते हैं कि BUMS Course में एडमिशन कैसे मिलता है, तो यहां मैं आपको बता दूं कि इसमे एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा मिलता है। इसके लिए कई तरह की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। असम CEE एंट्रेंस टेस्ट, IPU CET, तेलगांना TS, EAMCET एंट्रेंस एग्जाम, OJEE, BVP, CET आदि। इन सभी मे सबसे महत्वपूर्ण NEET एग्जाम है। यह एक नेशनल लेवल का मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है। ज्यादातर मेडिकल कॉलेज BUMS में एडमिशन के लिए NEET पास कैंडिडेट को वरीयता देते हैं।

BUMS Me Scope kya hai?

BUMS मेडिकल फील्ड का एक बहुत ही अहम कोर्स है। इसलिए इसमे कैरियर की संभावनाएं भी बेहतरीन हैं। BUMS को पूरा करने के बाद आप देश के अलावा विदेशों में भी जॉब कर सकते हैं। जनसंख्या बढ़ने के साथ ही रोगियों की संख्या भी बढ़ रही हैं।

BUMS का कोर्स करने के बाद में आपको जॉब के लिए इधर- उधर भटकना नही पड़ता है। क्योंकि इसकी डिमांड काफी ज्यादा है, जिस वजह से जॉब आसानी से मिल जाती है। यदि आप जॉब नही करना चाहतें हैं, तो आप खुद का क्लीनक या अस्पताल स्टार्ट कर सकते हैं।

BUMS Courses के बाद स्कोप

BUMS Courses के बाद विद्यार्थी निम्न क्षेत्रो में अपना भविष्य बना सकते है :-

  • Unani Medical Officer
  • Unani Medical Director
  • Unani Assistant Director
  • Research Officer
  • Unani Physician
  • Unani Consultant
  • Unani Publication Officer
  • Hakim
  • Pharmacies

BUMS के कोर्स के लिए अनुमानित फीस?

दोस्तों सबसे पहले हम आपको बता दे की BUMS के लिए फीस हर कॉलेज को एक सी नहीं होती है, अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग होती है, और इस कोर्स की फीस लगभग 60,000 से 6,00,000 तक हो सकता है। प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों की फ़ीस में काफी ज्यादा अंतर होता है।

Best College for BUMS Course

  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस
  • महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस
  • आलम इकबाल यूनानी मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर
  • आयुर्वेदिक एंड यूनानी तिब्बिया कॉलेज
  • गवर्नमेंट यूनानी मेडिकल कॉलेज चेन्नई
  • ZVM यूनानी मेडिकल कॉलेज
  • शिवजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर
  • CSJMU
  • केरला यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस
  • उतराखण्ड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी
  • डॉ NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस विजयवाड़ा

BUMS का कोर्स करने के बाद जॉब करने पर Salary कितनी मिलती है?

BUMS का कोर्स करने के बाद जॉब में आपको 15 से 20 हजार की शुरुआत में सैलरी प्रतिमाह मिलती है। 2 से 3 साल का एक्सपीरिएंस होने के बाद 25 से 30 हजार की सैलरी मिलने लगती है।

Some Other BUMS Full Form

  • BUMS: Bristol University Music Society
  • BUMS: Bath University Math Society
  • BUMS: Brandon University Music Students
  • BUMS: Base Underline Mark Surface

FAQ About BUMS Full Form

Q . BAMS और BUMS में क्या अंतर है?

Ans : BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine & Surgery) एक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से संबंधित कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद आप एक आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते हैं। 
वहीं BUMS (Bachelor of Unani Medicine & Surgery) कोर्स के बाद आप यूनानी चिकित्सा पद्दति से इलाज करते हैं। फिलहाल दोनो ही बैचलर डिग्री प्रोग्राम हैं।

Q. क्या BUMS और MBBS की मान्यता एक समान हैं? Are the recognition of BUMS and MBBS same?

Ans : हालांकि डिग्री के मामले में दोनो ही कोर्स बैचलर डिग्री के कोर्स हैं। यही दोनो में मुख्य समानता है। दोनो ही कोर्स के बाद आप अपने नाम के साथ डॉक्टर भी लिख सकते हैं। 
लेकिन BUMS और MBBS दोनो कोर्स में काफी अंतर है। MBBS एक एलोपैथिक चिकित्सा पद्दति है, जिसमे अंग्रेजी दवाओं के द्वारा उपचार किया जाता है। वंही BUMS यूनानी चिकित्सा पद्दति होती है इसमे यूनानी दवाओं और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके ईलाज किया जाता है।

Q . क्या मैं बिना NEET के BUMS कर सकता हूँ? Can I do BUMS without NEET?

Ans : हां बिना NEET के भी आप BUMS कर सकते हैं, इसके लिए विभिन्न यूनिवर्सिटीज और स्टेट एंट्रेन्स एग्जाम आयोजित करते हैं, लेकिन ज्यादातर NEET को वरीयता दी जा रही है।

Q. क्या हम 12वीं के बाद BUMS कर सकते हैं?

Ans : जिन अभ्यार्थियों ने 12वीं फिजीक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से की है, वो कैंडिडेट BUMS कोर्स कर सकते हैं। लेकिन इसमें लिए NEET के एग्जाम या किसी अन्य मान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही एडमिशन मिलता है।

Q . क्या BUMS के बाद डॉक्टर लिख सकते हैं?

Ans : हां! BUMS का कोर्स करने के बाद आप अपने नाम के साथ Doctor लिख सकते हैं।

Q . क्या BUMS के बाद सर्जरी कर सकते हैं? Can I do surgery after BUMS?

Ans : जी नही आप BUMS के बाद सर्जरी नही कर सकते हैं। इसमे आप यूनानी चिकित्सा पद्दति से सिर्फ रोगों का उपचार कर सकते हैं।

Q . क्या BUMS के लिए नीट अनिवार्य है? Is Neet compulsory for BUMS?

Ans : नही BUMS में एडमिशन के लिए NEET अनिवार्य नहीं है। बिना NEET के भी आप BUMS कर सकते हैं, इसके लिए विभिन्न यूनिवर्सिटीज और स्टेट एंट्रेन्स एग्जाम आयोजित करते हैं, लेकिन ज्यादातर NEET को वरीयता दी जा रही है।

Q . क्या मैं BUMS के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ बन सकता हूं? Can I become Gynecologist after BUMS?

Ans : नही BUMS का कोर्स पूरा करने के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना संभव नहीं है क्योंकि अब तक ऐसे ब्रिज कोर्स उपलब्ध नहीं हैं जहां आयुष के छात्र MD / MS जैसे विशेष कोर्स के लिए आवेदन कर सकें। 
यदि आप स्त्री रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं, तो आपको MBBS करना होगा और फिर संबंधित स्पेशलिटी कोर्स में MD/MS करना होगा।

Q . क्या मैं BUMS के बाद सर्जन बन सकता हूँ?

Ans : सर्जन बनने के लिए मुख्य कोर्स MBBS होता है। BUMS, BAMS, BNYS जैसे कोर्स से आप सर्जन नही बन सकते हैं।

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे 5 Star रेटिंग दीजिए

0 / 5. 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

दोस्तों ऑर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे facebook, whatsapp आदि पर शेयर करें
Nitin Kumar
Nitin Kumar

 Mr. Nitin Kumar the nitin tech.com के Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी लेना और उसे लोगो के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *